कानपुर देहात: जिलाधिकारी निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह के निर्देशन में राज्य

Trending

कानपुर देहात: जिलाधिकारी निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह के निर्देशन में राज्य



 संवादाता कुलदीप कुमार।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह के निर्देशन में राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार डॉक्टर ए पी वर्मा नोडल अधिकारी एनसीडी कार्यक्रम के सहयोग से डॉक्टर अनूप कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखराया की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां  में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर को "विश्व अल्जाईमर दिवस" तथा 19 से 25 सितंबर तक " राष्ट्रीय     डीमेनसिया जागरूकता सप्ताह" के अवसर पर बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद पुखरायां के अध्यक्ष पूनम  दिवाकर, प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर एवं उप जिलाधिकारी राजकुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉक्टर अनूप द्वारा पूनम  दिवाकर, प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर एवं उप जिलाधिकारी राजकुमार चौधरी  को पुष्प गुच्छ देकर उनको स्वागत किया गया l डॉक्टर अनूप द्वारा मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के बचाव एवं लक्षण पर चर्चा की गई तथा मानसिक रोग के उपचार एवं निदान पर भी चर्चा की गई l मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्राप्त किए जाने हेतु मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 14 416 एवं 1800 891 4416 पर फोन करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श 24 घंटे लिए जा सकते हैं l इसके साथ ही जनपद कानपुर देहात में जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 24 में मानसिक रोग चिकित्सक के द्वारा भी मानसिक रोग के लक्षणों वाले व्यक्तियों को दिखाया जा सकता है एवं उनका उपचार एवं निदान निशुल्क प्रदान किया जाएगा एवं दवाएं भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी l डॉक्टर अर्चना चौरसिया चिकित्सा अधिकारी द्वारा मानसिक रोग के लक्षणों पर विस्तृत चर्चा की गई - 

 मानसिक रोग के लक्षण - 

नींद ना आना,

 देर से नींद आना 

चिंता घबराहट उलझन आदि रहना

 याददाश्त में कमी 

उल्टा सीधा बोलना 

अत्यधिक गुस्सा करना 

नशे की लत लग जाना 

सर दर्द , भारीपन रहना 

आवश्यकता से अधिक सफाई रखना एवं एक ही कार्य को बार-बार करना,

 उदास या मायूस बने रहना 

किसी कार्य में मन ना लगना 

मन में आत्महत्या का विचार आना

 बेवजह गाली गलौज करना

 बेवजह शक करना

 बुद्धि का कम विकास होना 

अन्य कोई असामान्य व्यवहार करना

 सेक्स से संबंधित रोग इत्यादि लक्ष्ण मानसिक रोग के होने पर उपस्थित मरीजों, आशाओं एवं आशा संगिनीयों को उनके क्षेत्रों में पाए जाने वाले मरीजों को जागरूक करने के विषय में बताया गया इसके साथ साथ माननीय श्री मती पूनम  दिवाकर, प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर  एवं 

उप जिलाधिकारी राजकुमार चौधरी  द्वारा उपरोक्त लक्षणों से ग्रसित व्यक्तियों को चिकित्सीय परामर्श हेतु जिला चिकित्सालय में भेजे जाने हेतु मरीजों व्यक्तियों आशाओं आदि से अनुरोध किया गया l मानसिक स्वास्थ्य शिविर में क्षय रोग के मरीजों का उपचार एवं निदान तथा टीवी रोग के मरीजों का उपचार एवं निदान, मानसिक रोग के मरीजों का उपचार एवं निदान तथा सामान्य मरीजों का उपचार एवं निदान कराते हुए निशुल्क दबाएं वितरित की गई मानसिक स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी  419 रही इसके अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य सेवा की ओपीडी 88 रही मरीजों का स्क्रीनिंग करके दवाएं निशुल्क वितरित की गई मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह हाइपरटेंशन मरीजों की स्क्रीनिंग की गई इसके साथ ही राजू साहू जिला वित्त एवं लॉजिस्टिक्स परामर्शदाता  द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रत्येक गुरुवार को मन चेतना दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर, सिकंदरा, पुखरायां एवं हवासपुर में आयोजित किया जाता है मानसिक स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनूप कुमार, डॉ राजवीर, डॉक्टर अमित निरंजन, डॉ आरती, राजू साहू जिला वित्त एवं लॉजिस्टिक परामर्शदाता स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी आशा आशा संगिनी आदि लोग उपस्थित रहे l

Suman Sah

Hello, I'm Suman Sah, a web developer with a passion for creating beautiful, functional websites. With over 5 years of experience in the industry, I've worked with clients from a wide range of industries, from small startups to large corporations.

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads

Contact Form