फिरोजाबाद में धान, बाजरा एवं मक्का दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से क्रय किया जाना है। जनपद में धान क्रय हेतु 13 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है, जिनमें 02 क्रय केन्द्र भारतीय खाद्य निगम के है।

Trending

फिरोजाबाद में धान, बाजरा एवं मक्का दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से क्रय किया जाना है। जनपद में धान क्रय हेतु 13 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है, जिनमें 02 क्रय केन्द्र भारतीय खाद्य निगम के है।

 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद फिरोजाबाद में धान, बाजरा एवं मक्का दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से क्रय किया जाना है। 


जनपद में धान क्रय हेतु 13 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है, जिनमें 02 क्रय केन्द्र भारतीय खाद्य निगम के है। तथा 11 क्रय केन्द्र खाद्य विभाग के हैं। मक्का क्रय हेतु कुल 15 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है तथा बाजरा क्रय हेतु 18 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। धान कामन का समर्थन मूल्य रू0 2183/- प्रति0 कु0 है, मक्का का समर्थन मूल्य रू0 2090/- प्रति0 कु0 है तथा बाजरा का समर्थन मूल्य रू0 2500/- प्रति0 कु0 है। कृषि विभाग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार जनपद में धान की उत्पादकता 33.35 कु0 प्रति हे0 तथा जनपद में 77756 मी0टन धान उत्पादन का अनुमान है। इसी प्रकार मक्का की उत्पादकता 39.12 कु0 प्रति हे0 तथा जनपद में 37370 मी0टन मक्का उत्पादन का अनुमान है, बाजरा की उत्पादकता 28.62 कु0 प्रति हे0 तथा जनपद में 233252 मी0टन बाजरा उत्पादन का अनुमान है। क्रय केन्द्रों पर धान, मक्का, बाजरा हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गई हंै। धान, मक्का, बाजरा विक्रय करने हेतु किसानों को विभाग के पोर्टल FCS.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा पंजीयन में कोई असुविधा होने पर ब्लाक के विपणन निरीक्षक एवं तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है तथा सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार/उपजिलाधिकारी द्वारा किसान के रकबे में बोये गई फसल का सत्यापन होने के उपरान्त किसान अपना धान, मक्का, बाजरा क्रय केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे। धान, मक्का, बाजरा विक्रय करते समय किसान को अपना आधारकार्ड, पंजीकरण प्रपत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति केन्द्र प्रभारी को उपलब्ध करानी होगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ई0पाॅप मशीन के माध्यम से खरीद की जायेगी। किसानों से अपील है कि वे अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु राजकीय क्रय केन्द्रों पर अपना धान, मक्का, बाजरा विक्रय करें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9519780022 पर अवगत करायंे कृषक भाईयों का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जायेगा।

टोल फ्री नम्बर-1800 1800 150     

Suman Sah

Hello, I'm Suman Sah, a web developer with a passion for creating beautiful, functional websites. With over 5 years of experience in the industry, I've worked with clients from a wide range of industries, from small startups to large corporations.

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads

Contact Form