मथुरा: भारतीय किसान यूनियन ( टिकेत) के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली और लगाए नगर निगम मुर्दाबाद के नारे

Trending

मथुरा: भारतीय किसान यूनियन ( टिकेत) के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली और लगाए नगर निगम मुर्दाबाद के नारे

 मथुरा आज दिनांक 5 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों भारतीय किसान यूनियन टिकैैत नगर अध्यक्ष वृंदावन भगवानदास निषाद महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रैक्टर रैली निकाली

 



ट्रैक्टर रैली विद्यापीठ चौराया अटला चुंगी होती हुई नगर निगम कार्यालय पहुंची भारतीय किसान यूनियन टिकैैैत के कार्यकर्ता सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ टोपी पहनकर हाथों में  झंडा लेकर भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद पुलिस उत्पीड़न बंद करो नगर निगम मुरादाबाद के नारे लगाते हुए नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने रोड पर ही बैठ गए रोड पर नगर निगम  व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया उसके बाद वृंदावन नगर निगम के हॉल में अपर आयुक्त के साथ किसान नेताओं की वार्ता हुई वार्ता  में 3 दिन के अंदर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन अपार आयुक्त महोदय ने दिया उसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ 

भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर ने संयुक्त रूप से कहा नगर निगम द्वारा वृंदावन में जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है वृंदावन के वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र में पीने के मीठे  पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुंभकरण की  नीद सो रहे हैं इस क्षेत्र में निगम द्वारा रंगीन बदबूदार पीला पानी जनता को सप्लाई किया जाता है क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं सफाई कर्मचारी 1 हफ्ते तक नहीं आते सीवर लाइन चोक पड़ी है जिनकी सफाई नहीं होती अभी तक इस क्षेत्र में दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है 

पुलिस प्रशासन द्वारा नो एंट्री के नाम पर जनमानस व किसानों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न  किया जाता है नो एंट्री के नाम पर किसानों के ट्रैक्टरों को वृंदावन के अंदर नहीं घुसने दिया जाता स्थानीय जनमानस की गाड़ियों को पुलिस प्रशासन वृंदावन में नहीं घुसने देता जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है पागल बाबा मंदिर पर नो एंट्री के नाम पर किसानों पर पुलिस द्वारा अत्याचार किया जाता है जिसे सहन नहीं किया जाएगा 

किसान नेताओं की नगर निगम के अधिकारियों पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया 3 दिन के अंदर नगर निगम पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वृंदावन  में हुगा एक बहुत बड़ा आंदोलन जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की होगी 

ट्रैक्टर रैली घेराव  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश चौधरी अशोक चौधरी राजवीर नेताजी मोनू गौतम  परसोत्तम निषाद अनिल शर्मा पवन जोनई

सूरज निषाद विनोद निषाद घासीराम निसार राजेश तौमर दीपक निषाद अशोक निषाद धर्मेंद्र निषाद बंटी निषाद लुकुट बिहारी निषाद

वर्मा निषाद अंकित निषाद मोहन निषाद कोमल निषाद बाबू निषाद अतर सिंह श्याम सिंह फैजान कुरैशी सार्थक 

श्याम सुंदर बलराम सैनी अशोक सैनी पवन कुमार श्यामवीर चौधरी गिरधारी चौधरी हजारीलाल पीतम धर्मेंद्र अर्जुन सिंह हेमू गिरधारी राधा बल्लभ धनीराम अनिल शर्मा जगदीश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

 


Suman Sah

Hello, I'm Suman Sah, a web developer with a passion for creating beautiful, functional websites. With over 5 years of experience in the industry, I've worked with clients from a wide range of industries, from small startups to large corporations.

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads

Contact Form