कंचौसी,औरैया: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल।

Trending

कंचौसी,औरैया: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल।

 आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल।

-मौत की खबर मिलते से परिवारजनों में मचा कोहराम





कंचौसी। औरैया

दिबियापुर थाना क्षेत्र के मढ़नई गांव में दो लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो लोगो को उपचार के लिए सौ सैया अस्पताल चिचौली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज चल रहा है।

मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे चंदन उम्र 14 वर्ष पुत्र गुड्डू अपने खेत की जुताई करवा रहा था, वही गांव के ही प्रवीण सेंगर पुत्र नवरत्न सेंगर खेत की मेड़ पर साथ में बैठे थे।तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। जब तक लोग खेत से घर की तरफ निकलते तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से झुलस कर गिर गए।कुछ देर बाद ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो दोनो लोगों को अचेत देख शोर मचाने लगे। लोगों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी साधन द्वारा अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रवीण का इलाज चल रहा है। वही कंचौसी से सटे बान गांव में खेत पर बकरिया चरा रहे पृथ्वी राज यादव पुत्र काशीराम के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए कंचौसी में निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। चंदन की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवारजनों की चीख- पुकार सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। लोग परिवारजनों को ढांढस बंधाते रहे। इस सम्बंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Suman Sah

Hello, I'm Suman Sah, a web developer with a passion for creating beautiful, functional websites. With over 5 years of experience in the industry, I've worked with clients from a wide range of industries, from small startups to large corporations.

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads

Contact Form